'कप्तान वही जो आगे बढ़कर लड़े'... पाकिस्तान टेस्ट से पहले रोस्टन चेज़ ने दिया बड़ा बयान

वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज़ का मानना है कि एक कप्तान की असली पहचान उसके प्रदर्शन से होती है. पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने अपनी टीम और नए खिलाड़ियों के लिए खास संदेश दिया है.

West Indies Vs Pakistan Test Match : वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज़ ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले कहा कि एक कप्तान की असली पहचान उसके प्रदर्शन से होती है. उनका मानना है कि जब कप्तान मैदान पर आगे बढ़कर टीम के लिए प्रदर्शन करता है तो खिलाड़ियों का उस पर भरोसा और सम्मान दोनों बढ़ जाते हैं. चेज़ ने कहा कि ऐसे कप्तान के लिए पूरी टीम और अधिक जोश के साथ खेलती है.

194 रन की पारी से लौटा आत्मविश्वास

चेज़ हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 194 रन की शानदार पारी खेलकर चर्चा में आए थे. यह उनका छह साल से अधिक समय बाद पहला टेस्ट शतक था. उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पारी और बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में अपनी पहली जीत हासिल की. चेज़ ने कहा कि इस पारी ने उन्हें राहत और आत्मविश्वास दोनों दिया.

चोट के बावजूद खेलने की उम्मीद

हालांकि, चेज़ की गेंदबाजी को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनकी दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में चोट लग गई थी. उन्होंने बताया कि दर्द अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन पहले टेस्ट की शुरुआत तक सुधार की उम्मीद है. ऐसे में उनकी कप्तानी तय मानी जा रही है, जबकि गेंदबाजी पर अंतिम फैसला मैच से पहले होगा.

Also Read: श्रीलंका दौरे के लिए 28 जुलाई को होगा भारतीय टीम का ऐलान, क्या जसप्रीत बुमराह की होगी वापसी?

WTC में टॉप-6 तक पहुंचने का लक्ष्य

क्रमटीममैचजीतहारअंक%
1ऑस्ट्रेलिया8718487.50
2दक्षिण अफ्रीका4313675.00
3न्यूजीलैंड6415272.22
4बांग्लादेश4212858.33
5भारत9445248.15
6श्रीलंका4112041.67
7इंग्लैंड13483824.36
8वेस्टइंडीज10171815.00
9पाकिस्तान41348.33

वेस्टइंडीज इस समय WTC अंक तालिका में आठवें स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान उससे एक स्थान नीचे है. चेज़ ने कहा कि टीम ने इस चक्र के लिए पांचवें या छठे स्थान पर पहुंचने का यथार्थवादी लक्ष्य तय किया है. उनके मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने से टीम इस लक्ष्य के काफी करीब पहुंच सकती है और टेस्ट रैंकिंग में भी सुधार होगा.

नए खिलाड़ियों को दिया खास संदेश

इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बल्लेबाज किर्क मैकेंजी और बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशप को टीम में शामिल किया है. चेज़ ने दोनों खिलाड़ियों से कहा कि घरेलू क्रिकेट में जिस आत्मविश्वास और मानसिकता के साथ उन्होंने प्रदर्शन किया, उसी अंदाज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बरकरार रखें. उन्होंने भरोसा जताया कि दबाव से दूर रहकर दोनों खिलाड़ी टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं.

शनिवार से शुरू होगा पहला टेस्ट

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार से शुरू होगा. भारतीय समय के अनुसार मैच शाम के 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें WTC अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी.

Also Read: एजबेस्टन में हुई छक्कों की बरसात, रोमांचक मुकाबले में फीनिक्स ने रॉकेट्स को 10 रनों से हराया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >