रांची को मिली दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी, इस डेट को होगा मुकाबला

Ranchi International Cricket Match: रांची के जेएससीए स्टेडियम को दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी मिली है. 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी20 और फरवरी 2027 में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट खेला जाएगा. इससे झारखंड में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय दर्शकों को बड़े मुकाबलों का रोमांच देखने का मौका मिलेगा. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से सुनील कुमार की रिपोर्ट

Ranchi International Cricket Match: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. झारखंड की राजधानी रांची को दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी मिली है. इससे संबंधित कैलेंडर बीसीसीआइ ने गुरुवार को जारी किया. इसके अनुसार, नौ अक्तूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जायेगा. फिर 2027 में 19 से 23 फरवरी तक यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला जायेगा. जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने दोनों मैचों की मेजबानी की पुष्टि की और बताया कि रांची को अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी मिलना राज्य के लिए गौरव की बात है.

रांची में टी-20 सीरीज का दूसरा मैच

इस वर्ष 27 सितंबर से वेस्टइंडीज का भारत दौरा शुरू होगा. इस दौरे में तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जायेगी. जेएससीए स्टेडियम, रांची में नौ अक्तूबर को सीरीज का दूसरा मैच खेला जायेगा.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का मुकाबला रांची में

ऑस्ट्रेलियाई टीम जनवरी 2027 में भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) की सीरीज खेली जायेगी. इस सीरीज का चौथा टेस्ट रांची में खेला जायेगा.

इसे भी पढ़ें: बीसीसीआई की ईस्ट जोन टीम में शामिल हुई पूर्णिया की बेटी अपूर्वा

चार टी-20 मैचों की मेजबानी कर चुका है जेएससीए

जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अब तक चार टी-20 मैचों की मेजबानी कर चुका है. इनमें भारत को तीन मैचों में जीत मिली है, जबकि एक में हार मिली है. वहीं, यहां अब तक तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. दो मैचों में भारत जीता है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है. इनके अलावा, जेएससीए स्टेडियम में सात वनडे मुकाबले भी खेले जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: IPL 2026: मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना, T20WC से बाहर होने पर शुभमन गिल की दो टूक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >