मुंबई और आरसीबी के मैच में बारिश का खतरा, रद्द हो सकता है मुकाबला

5 मई, 2026 को आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर में शुरू होगा. हालांकि, रायपुर में इस मैच के दौरान बारिश का खतरा बना हुआ है.

Mumbai: इस सीजन में मुंबई और आरसीबी का आज दूसरी बार आमना- सामना होने वाला है. वहीं, मुंबई के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है. अगर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो उन्हें आज आरसीबी को हर हाल में हराना होगा. 

रायपुर में बारिश की संभावना

दरअसल, मुंबई और आरसीबी के मुकाबले में बारिश की पूरी संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने भी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर अधिक बारिश होती है तो मैच रद्द भी हो सकता है. हालांकि, विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार नहीं हैं। 

दोनों टीमों के लिए यह महत्वपूर्ण मुकाबला

मुंबई और आरसीबी दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. अगर मुंबई आज आरसीबी से हार जाती है, तो इस साल उसके लिए प्लेऑफ का सपना अधूरा रह जाएगा. वहीं, अगर आरसीबी यह मैच जीतती है, तो उसके लिए प्लेऑफ में जाने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. 

दोनों टीमों का हाल

इस सीजन में मुंबई की स्थिति कुछ खास नहीं रही है. मौजूदा समय में मुंबई अंक तालिका में 3 जीत और 7 हार के साथ 9वें स्थान पर काबिज है. वहीं, आरसीबी 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >