टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बोले द्रविड़, कहा- ज्यादा रेड बॉल क्रिकेट खेले तो टेस्ट टीम में बना सकते हैं जगह

श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया ने WTC में अच्छी शुरुआत की है. पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि टीम में वह काबिलियत है कि वो 2027 WTC फाइनल में जगह बना सकती है. जानें किन सीरीज से तय होगी टीम की किस्मत.

Vaibhav Sooryavanshi Test debut: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में आईपीएल में अपनी पहचान बना ली है. अब उनके टेस्ट क्रिकेट में भविष्य को लेकर राहुल द्रविड़ ने बड़ी बात कही है. राजस्थान रॉयल्स में वैभव के साथ काम कर चुके द्रविड़ का मानना है कि इस युवा बल्लेबाज में टेस्ट क्रिकेट खेलने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए उसे पर्याप्त लाल गेंद क्रिकेट खेलने और अपने खेल को विकसित करने का समय देना जरूरी होगा.

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट भविष्य पर क्या बोले द्रविड़?

राहुल द्रविड़ ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट भविष्य पर भी अपनी राय रखी. 15 वर्षीय वैभव ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है. खास बात यह है कि आईपीएल 2025 में जब वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था, तब द्रविड़ टीम के मुख्य कोच थे. द्रविड़ का मानना है कि वैभव में टेस्ट क्रिकेट खेलने की क्षमता है, लेकिन उसके विकास के लिए जल्दबाजी के बजाय धैर्य रखना जरूरी होगा.

उन्होंने कहा, 'वैभव के मामले में आपको धैर्य रखना होगा. वह अभी सिर्फ 15 साल का है. मैंने उसे जितना देखा है, उसके आधार पर मुझे कोई संदेह नहीं है कि अगर उसे अभ्यास करने और घरेलू क्रिकेट में खेलने का मौका मिलता है और वह कुछ सीजन लाल गेंद का क्रिकेट खेलता है, तो वह टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाने में सक्षम होगा.'

WTC फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया

राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम की संभावनाओं को लेकर भरोसा जताया है. जियोस्टार से बातचीत में उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि वे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगे. यहां से भारत का WTC फाइनल तक का सफर शानदार हो सकता है. वे थोड़े पीछे हैं, लेकिन भारतीय टीम में जिस तरह की गुणवत्ता है, उसके कारण आप उन्हें किसी भी समय खारिज नहीं कर सकते. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने अच्छी शुरुआत की है और यह पहला अच्छा कदम है.

Also Read: इरफान पठान से विराट कोहली तक, इन क्रिकेटर्स की वाइफ हैं बेहद खूबसूरत

इन सीरीज में तय होगी टीम इंडिया की WTC किस्मत

भारत के आगे के टेस्ट कार्यक्रम में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले काफी अहम रहने वाले हैं. द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज को बड़ी चुनौती बताया. उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे, क्योंकि उसकी मौजूदा पीढ़ी की मजबूत टीम अब तक भारत में टेस्ट सीरीज जीतने में सफल नहीं रही है.

व्हाइट-बॉल क्रिकेट के कारण मुश्किल हो सकता है शेड्यूल

द्रविड़ के मुताबिक वैभव के लिए सबसे बड़ी चुनौती उसका व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम हो सकता है. अगर वह भारत के लिए लगातार व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलता है, तो उसके लिए घरेलू क्रिकेट में दो पूरे सीजन खेलना मुश्किल हो सकता है. उनके मुताबिक कौशल के मामले में वैभव के सामने कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन उसे पर्याप्त लाल गेंद क्रिकेट खेलने का समय मिलेगा या नहीं, यह उसके टेस्ट भविष्य के लिए अहम होगा.

Also Read: आखिर ऑस्ट्रेलिया में आज भी क्रिकेट स्कोर उल्टा क्यों लिखा जाता है? जानें इस अनोखी परंपरा की वजह


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >