Rafel Nadal Retirement: अपने आखिरी मैच में भावुक हुए नडाल, हार के साथ रुक गया राफा राफा का शोर, देखें वीडियो

Rafel Nadal Retirement: राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना आखिरी मैच खेला. डेविस कप के मैच में दुनिया के 80वें नंबर के खिलाड़ी बोटिच वान डे जैंडस्कल्प ने राफा को 6-4, 6-4 से हरा दिया. मैच के बाद भावुक नडाल ने कहा कि दुनिया उन्हें ऐसे बच्चे के रूप में याद करे जिसने अपने सपने को प्राप्त किया.

Rafel Nadal Retirement: टेनिस कोर्ट पर 20 साल से अधिक का सफर तय करने वाले नडाल अब प्रोफेशनल मैचों में रैकेट थामे नजर नहीं आएंगे. बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल का यह आखिरी टूर्नामेंट था. स्पेन के मलागा में डेविस कप के एकल मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाड़ी बोटिच वान डे जैंडस्कल्प ने राफेल नडाल को 6-4, 6-4 से हरा दिया. पूरे मैच के दौरान दर्शक ‘राफा.. राफा.. राफा.. ’ चिल्ला रहे थे. उनके शानदार कैरियर के सम्मान में सेंटर कोर्ट पर एक समारोह का भी आयोजन किया गया था. उनके कैरियर की झलकियां दिखाता वीडियो जब चलाया गया तो नडाल की आंखें भर आईं. राफा ने 10 अक्टूबर को ही ट्विटर पर अपने संन्यास की घोषणा की थी.

‘क्ले कोर्ट के राजा’ राफेल नडाल ने अपने कैरियर में 92 टाइटल जीते जिनमें 22 ग्रैंड स्लैम रहे. अपने दो दशकों के कैरियर पर उन्होंने कहा ,‘‘ असलियत यह है कि कोई भी कैरियर में यह पल नहीं चाहता. मैं टेनिस खेलने से थका नहीं हूं लेकिन मेरा शरीर अब खेलना नहीं चाहता और मुझे हालात को स्वीकार करना होगा. मैं खुशकिस्मत हूं कि अपने शौक को कैरियर बना सका और इतने लंबे समय तक खेला जो मैने कभी सोचा भी नहीं था. मैं आजीवन उन लोगों का आभारी रहूंगा जो इस सफर में मेरे पीछे रहे.’’ 

टेनिस ने मुझे वह जीवन दिया जैसा मैं चाहता था…

राफेल 2008 में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने और पूरे 201 सप्ताह तक यह ताज उनके सिर पर रहा. राफेल ने क्ले कोर्ट में खेले गए 116 टेनिस मैचों में 112 मैच जीते हैं. अपने पूरे कैरियर में 13,49,46,100 डॉलर की पुरस्कार राशि जीतने वाले नडाल ने अंग्रेजी संबोधित करते हुए कहा, “टाइटल और आंकड़े हैं शायद लोग उन्हें जानते हैं, लेकिन मैं अपने एक छोटे से गांव मैलोर्का का अच्छा नागरिक के तौर पर याद किया जाना चाहूंगा. जहां मुझे अपने चाचा को टेनिस कोच के रूप में रखने का सौभाग्य मिला. मेरे पास एक बढ़िया परिवार था जिसने हर पल मेरा साथ दिया. मैं एक बच्चा था जिसने अपने सपनों का पीछा किया. आज मैं जहां हूं वहां पहुंचने के लिए जितना संभव हो सका कठिन परिश्रम किया. वास्तव में बहुत से लोग हर दिन अपना बेस्ट देते हैं, लेकिन मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि टेनिस की वजह से मुझे वह जीवन मिला जो मुझे जीना था. ”

समारोह के बाद नडाल ने अपने साथी खिलाड़ियों को गले लगाया और दोनों हाथों से उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए बाहर चले गए. नीदरलैंड ने स्पेन को 2-1 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. हार के बाद स्पेन के कप्तान डेविड फेरर ने कहा कि वे स्पेनिश टेनिस और विश्व टेनिस की ओर से बोल रहे हैं. आपको भली भांति पता है कि टेनिस जगत में नडाल की क्या अहमियत है. हमें आपकी कमी खलेगी. राफा, राफा का शोर हमेशा इतिहास का हिस्सा रहेगा. इससे पहले रोजर फेडरर ने भी राफेल के संन्यास की घोषणा पर एक भावुक करने वाला पोस्ट किया. इसमें उन्होंने कहा कि इससे पहले कि वे भावुक हो जाएं, कुछ बातें कहना चाहता हैं. रोजर ने कहा कि आपने मुझे बहुत हराया है. आपकी वजह से मुझे खेल का और भी आनंद आया.  

यह भी पढ़ें: आपने मुझे बहुत हराया, फेडरर ने नडाल के संन्यास पर लिखी भावुक करने वाली बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >