फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल की टीम का ऐलान, रोनाल्डो को कमान; छठी बार खेलेंगे विश्व कप

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के लिए पुर्तगाल ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कप्तानी वाली टीम ग्रुप-के में डीआर कांगो, कोलंबिया और उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी.

FIFA World Cup 2026 के लिए पुर्तगाल ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. टीम की कमान स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को सौंपी गई है. रोनाल्डो छठी बार वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे. इस टीम में ब्रूनो फर्नांडिस को भी शामिल किया गया है.

पुर्तगाल फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से घोषित टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है. टीम में ब्रूनो फर्नांडिस के अलावा बर्नार्डो सिल्वा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि कई युवा चेहरे जैसे नूनो मेंडेस, जोआओ नेवेस और टॉमस अराउजो को भी मौका दिया गया है. वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन ने अलग-अलग विभागों में संतुलन बनाने की कोशिश की है.

11 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट

पुर्तगाल को वर्ल्ड कप के ग्रुप-के में डीआर कांगो, कोलंबिया और उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है. वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से टीम संतुलित संयोजन के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. 48 टीमों वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून से होगी. अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको इसकी संयुक्त मेजबानी करेंगे और मुकाबले 16 शहरों में खेले जाएंगे. हाल ही में फ्रांस और बेल्जियम ने भी अपनी-अपनी टीमों का ऐलान किया था.

वर्ल्ड कप से पहले दो वॉर्म-अप मुकाबले

वर्ल्ड कप से पहले पुर्तगाल की टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है. टीम ग्रुप स्टेज मुकाबलों से पहले चिली और नाइजीरिया के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच खेलेगी. इन मुकाबलों के जरिए टीम प्रबंधन खिलाड़ियों के संयोजन और बेंच स्ट्रेंथ की समीक्षा करेगा.

फीफा वर्ल्ड कप के लिए पुर्तगाल की टीम

गोलकीपर: डिएगो कोस्टा, जोस सा, रुई सिल्वा, रिकार्डो वेल्हो.
डिफेंडर्स: डिएगो डालोट, मैथियस नुनेस, नेल्सन सेमेडो, जोआओ केंसैलो, नूनो मेंडेस, गोंसालो इनासियो, रेनाटो वेइगा, रूबेन डियास, टॉमस अराउजो.
मिडफील्डर: रूबेन नेवेस, जोआओ नेवेस, विटिन्हा, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, फ्रांसिस्को ट्रिनकाओ, फ्रांसिस्को कॉन्सिसिओ, सामू कोस्टा.
फॉरवर्ड: पेड्रो नेटो, राफेल लियो, गोंसालो गुएडेस, गोंसालो रामोस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: प्रीमियर लीग जीतने से एक कदम दूर आर्सेनल, 22 साल बाद रच सकते हैं इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >