Badminton Asia Championship: पीएम मोदी ने गोल्ड जीतने पर भारतीय महिला टीम को दी बधाई, कह दी बड़ी बात

Badminton Asia Championship प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला टीम को ट्वीट कर बधाई दी. पीएम मोदी ने भारतीय महिला टीम की जीत को ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ करार देते हुए कहा कि जिस तरह से हमारी ‘नारी शक्ति’ विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है वह […]

Badminton Asia Championship प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय महिला टीम को ट्वीट कर बधाई दी. पीएम मोदी ने भारतीय महिला टीम की जीत को ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ करार देते हुए कहा कि जिस तरह से हमारी ‘नारी शक्ति’ विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है वह अभूतपूर्व है. मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘‘ एक ऐतिहासिक उपलब्धि. अविश्वसनीय भारतीय टीम को बधाई, जिन्होंने पहली बार बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में महिला टीम ट्रॉफी जीती है. उनकी सफलता भविष्य में कई खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी. उन्होंने लिखा, हमारी नारी शक्ति जिस प्रकार विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है, वह अभूतपूर्व है.

रोमांचक फाइनल में थाईलैंड को 3-2 से हराकर भारत ने जीता गोल्ड

गौरतलब है कि युवा अनमोल खरब के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिलाओं ने रविवार को रोमांचक फाइनल में थाईलैंड को 3-2 से पराजित करके इस प्रतियोगिता में अपना पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा.

भारत ने दो बार के कांस्य पद विजेता टीम थाईलैंड को हराया

पीवी सिंधु की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा दो बार के कांस्य पदक विजेता थाईलैंड को हराया. भारतीय महिलाओं का टीम चैंपियनशिप में यह पहला बड़ा खिताब है जिससे उसका चीन के चेंगदू में 28 अप्रैल से पांच मई तक होने वाले उबेर कप के लिए मनोबल बढ़ेगा.

ऐसा रहा मुकाबला

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने आक्रामक खेल का नजारा पेश किया और पहले एकल में दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी सुपनिडा काटेथोंग को 21-12, 21-12 से हरा कर भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई. त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की विश्व में 23वें नंबर की जोड़ी ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा तथा जोंगकोलफान कितिथाराकुल और राविंडा प्रा जोंगजई की विश्व में दसवें नंबर की जोड़ी को 21-16, 18-21, 21-16 से पराजित करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. शनिवार को जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ शानदार जीत के बाद अश्मिता चालिहा से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थी लेकिन वह दूसरे एकल में विश्व की 18वें नंबर की खिलाड़ी बुसानन ओंगबामरुंगफान से 11-21 14-21 हार गई. युवा श्रुति मिश्रा और सीनियर राष्ट्रीय चैंपियन प्रिया कोन्जेंगबाम को बेन्यापा ऐम्सार्ड और नुनटाकर्न ऐम्सार्ड की दुनिया की 13वें नंबर की जोड़ी से 11-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा जिससे मुकाबला 2-2 से बराबर हो गया. अब भारत को जीत दिलाने का दारोमदार अनमोल खराब पर टिका था जिन्होंने विश्व में 45वें नंबर की खिलाड़ी पोर्नपिचा चोइकीवोंग को 21-14 21-9 से हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिला दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >