एजबेस्टन में हुई छक्कों की बरसात, रोमांचक मुकाबले में फीनिक्स ने रॉकेट्स को 10 रनों से हराया

द हंड्रेड मेन्स लीग के रोमांचक मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स ने शानदार बल्लेबाजी से 214/4 का स्कोर खड़ा किया. ट्रेंट रॉकेट्स 10 रन से हार गई, मैच में कुल 29 छक्के लगे.

The Hundred League 2026: द हंड्रेड मेन्स लीग के चौथे मैच में बर्मिंघम फीनिक्स ने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर ट्रेंट रॉकेट्स को 10 रन से हराते हुए एजबेस्टन में खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में यादगार जीत दर्ज कर ली है. मैच के दौरान दोनों पारियों में कुल 29 छक्के लगे, जिससे यह मुकाबला पूरी तरह बल्लेबाजों के नाम रहा.

214/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया

पहले बल्लेबाजी करते हुए फीनिक्स ने 100 गेंदों में 214/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जो क्लार्क और विल स्मीड ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और पहले 25 गेंदों में 54 रन जोड़ दिए. दोनों के बीच 49 गेंदों में 104 रनों की साझेदारी हुई. क्लार्क ने 33 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे, जबकि स्मीड ने 28 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली. क्लार्क के आउट होने के बाद भी रनगति कम नहीं हुई. रेहान अहमद ने 25 गेंदों में 48 रन बनाते हुए 5 छक्के जड़े. अंत में कप्तान डोनोवन फरेरा ने 9 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. फीनिक्स ने कुल 17 छक्के लगाए, जो टूर्नामेंट रिकॉर्ड की बराबरी है.

पावरप्ले में जोड़े 54 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने भी तेज शुरुआत की. बेन डकेट और फिन एलेन ने पावरप्ले में 54 रन जोड़े, लेकिन उस्मान तारिक ने एलेन को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद स्कॉट करी ने डकेट को पवेलियन भेजकर मैच का रुख बदल दिया. उस्मान तारिक ने टिम डेविड को भी जल्दी आउट कर रॉकेट्स को दबाव में डाल दिया. हालांकि टॉम बैंटन ने 32 गेंदों में 67 रन की आक्रामक पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन अंततः ट्रेंट रॉकेट्स 204/7 तक ही पहुंच सकी.

सेटरडे को खेले जाएंगे दो मैच

द हंड्रेड लीग 2026 में सभी टीमों ने अपना-अपना एक-एक मैच खेलकर अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. शनिवार को कुल 2 मुकाबले खेले जाने हैं. पहला मैच शाम 7:00 बजे से सनराइजर्स लीड्स और सदर्न ब्रेव के बीच खेला जाना है. वहीं, दूसरा मैच रात 10:30 बजे से वेल्श फायर और एमआई लंदन के बीच खेला जाएगा.

Also Read: रोज 3-4 घंटे की ट्रेनिंग, 12 ओवर की गेंदबाजी... 2027 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक कर रहे कड़ी मे​हनत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >