BCCI का कड़ा एक्शन, स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान पैट कमिंस पर लगा जुर्माना

गुजरात टाइटन्स से मिली हार के बाद हैदराबाद को एक बड़ा झटका लगा है। बीसीसीआई ने टीम के कप्तान पैट कमिंस पर कड़ा एक्शन लिया है.

Pat cummins: आईपीएल 2026 का 56वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया. इस लो-स्कोरिंग मैच में गुजरात ने हैदराबाद को 82 रनों से हरा दिया. हालांकि, इस हार के साथ ही हैदराबाद की टीम को दोहरी मार झेलनी पड़ी. पहले उन्हें गुजरात से शिकस्त मिली और उसके बाद बोर्ड ने कप्तान पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया. 

कमिंस पर लगा स्लो ओवर रेट का जुर्माना

गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस को बोर्ड ने दोषी करार दिया है. इस मैच में मिली हार के बाद, बीसीसीआई ने कमिंस को ‘आईपीएल आचार संहिता’ के उल्लंघन का दोषी पाया है. चूंकि इस सीजन में उनकी टीम का यह पहला मामला है, इसलिए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बता दें कि स्लो ओवर रेट आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत एक उल्लंघन माना जाता है.

पंजाब के कप्तान पर 2 बार जुर्माना

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस इस सीजन के इकलौते ऐसे कप्तान नहीं हैं जिन्हें यह सजा मिली है. उनसे पहले भी कई कप्तानों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। इस लिस्ट में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, गुजरात के शुभमन गिल, केकेआर के अजिंक्य रहाणे, मुंबई के हार्दिक पांड्या और सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं. वहीं, श्रेयस अय्यर इस सीजन के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन पर अब तक दो बार स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लग चुका है. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >