गोल्ड मेडल की खुशी मातम में बदली, पैरा-एथलीट चिराग त्यागी की हत्या

Para-Athlete Chirag Tyagi: अपनी हत्या से महज दो दिन पहले, चिराग त्यागी ने बेंगलुरु नेशनल चैंपियनशिप की 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने इस साल के अंत में जापान में होने वाले पैरा एशियाई खेलों के लिए टिकट पक्का कर लिया था.

Para-Athlete Chirag Tyagi: खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मुरादनगर के होनहार पैरा-एथलीट चिराग त्यागी की गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई. चिराग की आँखों में इस साल जापान में होने वाले पैरा एशियाई खेलों में देश के लिए मेडल जीतने का सपना था, जिसके लिए उन्होंने दो दिन पहले ही बेंगलुरु में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर क्वालिफ़ाई किया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इस सिलसिले में एक अन्य पैरा-एथलीट को हिरासत में लिया गया है.

साई उपवन इलाके में लाश बरामद हुई

भारतीय पैरा-एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस के अनुसार, चिराग घटना वाले दिन दिल्ली के एक हॉस्टल से अपने गांव के लिए निकले थे, लेकिन बाद में उनका शव गाजियाबाद के साई उपवन इलाके से बरामद किया गया.

टॉर्चर और बर्बरता की आशंका

शुरुआती जांच से अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या से पहले त्यागी को बिजली के झटके दिए गए हो सकते हैं. उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं और पीठ पर एक गहरा छेद है. सूत्रों के मुताबिक, यह छेद गोली लगने की वजह से या फिर किसी भारी चीज से किए गए वार के कारण हो सकता है. पुलिस ने इस सिलसिले में एक अन्य पैरा-एथलीट को हिरासत में लिया है.

साथी खिलाड़ी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इलाके के CCTV फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध नजर आया था. इस सुराग के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चिराग के ही एक साथी पैरा-एथलीट को हिरासत में ले लिया है. आरोपी फिलहाल पुलिस की कस्टडी में है और हत्या की वजह जानने के लिए उससे गहन पूछताछ की जा रही है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पुलिस को दोपहर करीब 3 बजे घटना की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों ने मुरादनगर में रह रहे चिराग त्यागी के परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है.

यह भी पढ़े- RR के बाहर होते ही राज कुंद्रा का पोस्ट वायरल, टीम मैनेजमेंट पर साधा तीखा निशाना 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >