मैदान पर फ्लॉप, सोशल मीडिया पर टॉप! सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म होते ही पाकिस्तानी महिला टीम का ये वीडियो क्यों हो रहा है ट्रेंड

Pakistan Women Team: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. टीम अब तक खेले गए अपने तीनों मुकाबले हार चुकी है. भारत, दक्षिण अफ्रीका और फिर बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार ने पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया है. इस बीच, पाकिस्तानी टीम अपने खेल से ज्यादा एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई है.

Pakistan Women Team: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी टीम का सफर किसी बुरे सपने जैसा रहा है. लगातार 3 मैच खेलने के बाद भी टीम जीत का खाता तक नहीं खोल सकी. भारत और दक्षिण अफ्रीका से करारी शिकस्त झेलने के बाद, बाकी बची हुई कसर बांग्लादेश ने पूरी कर दी. इस शर्मनाक हार के साथ ही पाकिस्तान का अगले दौर में पहुंचने का सपना लगभग टूट चुका है. लेकिन मैदान पर खराब प्रदर्शन के बीच, पाकिस्तानी खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खिलाड़ी यह दिखा रही हैं कि अगर वे मैच जीत जातीं, तो जश्न कैसे मनातीं. लगातार मिल रही हार के बीच ‘इमेजिनरी जश्न’ का यह जश्न फैंस को रास नहीं आया, और सोशल मीडिया पर फैंस ने टीम को आड़े हाथों लेते हुए बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

कप्तान फातिमा सना ने सिखाई जश्न की एक्टिंग

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम की लगातार तीसरी हार के बाद एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कप्तान फातिमा सना खिलाड़ियों को सिखा रही हैं कि जीत के बाद कैसा जोशीला रिएक्शन देना है. बाकी खिलाड़ी भी जीत को इमेजिन कर हवा में जश्न मनाने लगती हैं. खिलाड़ियों की इस हरकत पर वहां मौजूद कोच वहाब रियाज भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. भारत, अफ्रीका और बांग्लादेश से हारने के बाद इस तरह के ‘काल्पनिक जश्न’ के वीडियो को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर टीम को बुरी तरह आड़े हाथों ले रहे हैं.

‘जीत की एक्टिंग’ पर भड़के फैंस

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 3 मैच हारने वाली पाकिस्तान टीम की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई जा रही है. वजह है उनका एक वायरल वीडियो, जिसमें कप्तान फातिमा सना खिलाड़ियों को ‘जीत का जश्न’ मनाने की एक्टिंग सिखा रही हैं और कोच वहाब रियाज मुस्कुरा रहे हैं. इस रील पर फैंस का गुस्सा नजर आ रहा है. एक यूजर ने लिखा- “रील बनाने के बजाय खेल पर फोकस करो, तो सच में जश्न मनाने का मौका मिलेगा.” वहीं दूसरे यूजर ने पुरुष टीम पर भी निशाना साधते हुए लिखा- “यह टीम भी अपनी पुरुष टीम से ही सीख रही है, वो भी लूजर हैं और ये भी.” लगातार हार के बाद इस तरह की बचकानी हरकतों ने पाकिस्तान क्रिकेट की इज्जत पर एक और दाग लगा दिया है.

टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन

मुकाबलाविपक्षी टीममैच की कहानी और नतीजा
मैच 1भारतभारत ने 171 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया. दबाव में बिखरी पाकिस्तान की टीम इसके आस-पास भी नहीं भटक सकी और 64 रनों के विशाल अंतर से मैच हार गई.
मैच 2दक्षिण अफ्रीकापाकिस्तान ने पहले खेलकर 127 रन बनाए. लेकिन धारहीन गेंदबाजी के चलते दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ 16.5 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.
मैच 3बांग्लादेश20 जून को सबसे शर्मनाक हार आई. बांग्लादेश के 124 रनों के मामूली स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद भी महज 100 रन ही बना सकी.

इसे भी पढ़े- महा-मुकाबले में इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत! साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बनेगा ऐसा रिकॉर्ड, जो आज तक कोई नहीं कर पाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >