स्वयं ऋषि
T20 WC 2026: पाकिस्तान की नजरे इस बड़े टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन पर होगी जिनका हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को आगमी T20 विश्व कप के लिए अपने 15 सदस्य के स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. इसमें फातिमा सना टीम की कप्तानी करते दिखेगी.
स्क्वॉड में 5 नए चेहरों को मौका
इस बार पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने नए युवा खिलाडियों को मौका दिया है. इस घोषित स्क्वॉड में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपना पहला T20 विश्व कप खेलेंगी. इन नए चेहरों में एमन फातिमा, नतालिया परवेज, रामीन शमीम, सिएरा जबीन, तस्मिया रुबाब शामिल है. पीसीबी को उम्मीद है की ये युवा चेहरे टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
टीम में खिलाडियों का शानदार संतुलन
पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी रही है. तेज गेंदबाजी में फातिमा सना के साथ डायना बेग और तस्मिया रुबाब पेस अटैक को लीड करेंगी. वहीं स्पिन विभाग की कमान सादिया इकबाल और नशरा संधू के हाथों में होंगी. दूसरी ओर बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर की जिम्मेदारी गुल फिरोजा, मुनिबा अली और आयशा जफर संभालेंगी. इसके अलावा मिडिल आर्डर में आलिया रियाज और इरम जावेद जैसी अनुभवी खिलाड़ी नजर आएगी.
पहले ही मैच में भारत से महामुकाबला
14 जून को बिर्मिंघम में होने वाले महामुकाबले पर पूरी दुनिया की नजरें रहेंगी. जहां भारत का मुकाबला अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा. विश्व कप से ठीक पहले पाक टीम 28 मई से आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ ट्राई-सीरीज भी खेलेगी.
PAK टीम: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.
