विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एमसी मेरीकोम भी मदद के लिए आई सामने, करेंगी प्रधानमंत्री राहत कोष में दान

एमसी मेरीकोम ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में राज्यसभा की सांसद के तौर पर वह एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करेंगी.

छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एमसी मेरीकोम ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में राज्यसभा की सांसद के तौर पर वह एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करेंगी. मेरीकोम का वेतन जिस बैंक में आता है, उन्होंने उस बैंक को लिखा है, ‘‘ कोविड-19 महामारी को देखते हुए मैं अपने एक महीने का वेतन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दान करना चाहती हूं.

इसके लिए मेरे खाते से एक लाख रुपए काट लिए जायें.” राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की यह चैम्पियन खिलाड़ी 2016 में राज्यसभा की सांसद बनी थी. मणिपुर की इस खिलाड़ी ने हाल ही में तोक्यो ओलंपिक 2020 का टिकट कटाया था जिसे इस महामारी के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया.

गौरतलब है कि आज ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी ये ऐलान किया हम लोग प्रधान मंत्री राहतकोष में सहायता राशि दान करेंगे, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि हमलोग कितना दान करेंगे.

उससे पहले सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना ने भी जरूरत मंद लोगों की सहायता के लिए दान किए हैं, इसके साथ बजरंग पुनिया हिमा दास और पीवी सिंधु ने भी सहायता के लिए हाथ बढ़ाए हैं, कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भी दान देने की पेश कस की है.

पठान ब्रदर्स भी लोगों की मदद के लिए आगे आएं और 4000 मास्क बांटे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >