प्रो कबड्डी नीलामी में रिकार्ड 47 करोड़ रुपये में बिके खिलाड़ी

नयी दिल्ली : प्रो कबड्डी लीग के लिये हुई खिलाडियों की दो दिवसीय नीलामी में 12 फ्रेंचाइजी ने 227 खिलाडियों को 46 करोड़ 99 लाख रुपये में खरीदा. स्टार रेडर नितिन तोमर, रोहित कुमार और हरफनमौला मनजीत चिलार सबसे महंगे बिके जिन्हें क्रमश: टीम यूपी, बेंगलुरु बुल्स और जयपुर पिंक पैंथर्स ने खरीदा. अब खेलिए […]

नयी दिल्ली : प्रो कबड्डी लीग के लिये हुई खिलाडियों की दो दिवसीय नीलामी में 12 फ्रेंचाइजी ने 227 खिलाडियों को 46 करोड़ 99 लाख रुपये में खरीदा.

स्टार रेडर नितिन तोमर, रोहित कुमार और हरफनमौला मनजीत चिलार सबसे महंगे बिके जिन्हें क्रमश: टीम यूपी, बेंगलुरु बुल्स और जयपुर पिंक पैंथर्स ने खरीदा.

अब खेलिए अलग तरह का आईपीएल और खो जाइये बचपन की यादों में

जांग कुन ली को बंगाल वारियर्स ने 80 लाख 30 हजार रुपये में खरीदा. नितिन को टीम यूपी ने 93 लाख रुपये में खरीदा. पहले सत्र की नीलामी में राकेश कुमार 12.80 लाख रुपये में बिके. पहले दिन कल ए श्रेणी के खिलाडियों की नीलामी हुई जबकि आज बी , सी और डी श्रेणी के खिलाड़ी बिके.

मैं रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलती : झूलन गोस्वामी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >