सुनीता लकड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मैचों का शतक पूरा किया

पुकेकोहे (न्यूजीलैंड) : भारत की प्रीमियर डिफेंडर सुनीता लकडा ने आज यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में देश के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि अपने नाम की. लकड़ा ने 2009 में अपना अंतरराष्ट्रीय आगाज किया था, तब से भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी बनी हुई हैं. […]

पुकेकोहे (न्यूजीलैंड) : भारत की प्रीमियर डिफेंडर सुनीता लकडा ने आज यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में देश के लिए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि अपने नाम की. लकड़ा ने 2009 में अपना अंतरराष्ट्रीय आगाज किया था, तब से भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी बनी हुई हैं.

वह अभी न्यूजीलैंड में दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, सुशीला चानू, उदिता और गुरजीत कौर के साथ भारत के डिफेंस की अगुवाई कर रही हैं. ओडिशा में जन्मीं लकडा ने 17वें एशियाई खेलों, 2016 रियो ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया. इसके साथ ही वह चौथी महिला एशियाई चैम्पियंस ट्राफी और कनाडा में महिला हाकी विश्व लीग के दूसरे दौर में भारत के सफल अभियान में भी अहम रहीं. हाकी इंडिया के महासचिव मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘सुनीता बहुत ही मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाडी है. उन्होंने कई बार अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में अपनी उपयोगिता साबित की है और आज उन्होंने 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किये, जिसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >