वर्ल्ड रैंकिंग: सिंधु व साइना एक स्थान फिसली

नयी दिल्ली : ओलिंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधु और दुनिया की पूर्व नंबर एक साइना नेहवाल गुरुवार को जारी ताजा बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में एक पायदान खिसक कर क्रमश: चौथे और नौंवे स्थान पर पहुंच गयी. सिंधु और साइना का अंतिम टूर्नामेंट चीन में एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप थी, जिसमें सिंधु क्वार्टर फाइनल में हार गयी […]

नयी दिल्ली : ओलिंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधु और दुनिया की पूर्व नंबर एक साइना नेहवाल गुरुवार को जारी ताजा बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में एक पायदान खिसक कर क्रमश: चौथे और नौंवे स्थान पर पहुंच गयी. सिंधु और साइना का अंतिम टूर्नामेंट चीन में एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप थी, जिसमें सिंधु क्वार्टर फाइनल में हार गयी थी, जबकि साइना को पहले दौर में शिकस्त का मुंह देखना पड़ा था.

पुरुष एकल में अजय जयराम 13वें स्थान से सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर काबिज भारतीय हैं, जबकि सिंगापुर सुपर सीरीज चैंपियन साई प्रणीथ एक पायदान के फायदे से 22वें स्थान पर पहुंच गये हैं. दुनिया के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी के श्रीकांत 26वें स्थान पर हैं. जबकि समीर वर्मा को एक पायदान का लाभ मिला है, जिसे वह 27वें स्थान पर हैं. एच एस प्रणय एक पायदान खिसक गये हैं और 30वीं रैंकिंग पर हैं, जबकि सौरभ वर्मा की रैंकिग 39 है.
अश्विनी पोनप्पा और आर सिक्की रेड्डी ने दो पायदान का सुधार किया है, जिससे यह महिला युगल जोडी 28वें स्थान पर है. मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की पुरुष युगल जोड़ी 25वें स्थान पर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >