Hats off to SerenaWilliams प्रेग्नेंसी के दौरान जीता था 23वां ग्रैंडस्लैम

टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स मां बनने वाली हैं और अपने बच्चे को जन्म देने के लिए वह वर्ष 2017 में छुट्टी पर रहेंगी. इस बात की घोषणा सेरेना की प्रवक्ता ने किया. 35 वर्षीय सेरेना पिछले एक दशक से टेनिस की दुनिया पर राज कर रहीं हैं. स्नैपचैट पर सेरेना ने एक फोटो वनपीस स्वीमशूट […]

टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स मां बनने वाली हैं और अपने बच्चे को जन्म देने के लिए वह वर्ष 2017 में छुट्टी पर रहेंगी. इस बात की घोषणा सेरेना की प्रवक्ता ने किया. 35 वर्षीय सेरेना पिछले एक दशक से टेनिस की दुनिया पर राज कर रहीं हैं.

स्नैपचैट पर सेरेना ने एक फोटो वनपीस स्वीमशूट में डाला था जिसपर कैप्शन लिखा था ‘20 सप्ताह’. बाद में सेरेना ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया. अमेरिका की एक पत्रकार केली बुश ने भी इस खबर की पुष्टि की है.

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में सेरेना और रेडीट कंपनी के को फाउंडर एलेक्स ओहानियन ने सगाई की थी. सेरेना ने जनवरी माह में जब आस्ट्रेलियन ओपन जीता था, उस वक्त भी वह गर्भवती थी. सेरेना ने अपनी सगाई के बाद एक कविता पोस्ट कर अपने प्यार का इजहार किया था.

संबंधित खबर :सेरेना विलियम्स ने रेड्‌डिट के सह-संस्थापक ऐलक्सिस ओहानियन से की सगाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >