फेडरर ने वावरिंका को हराकर पांचवीं बार इंडियन वेल्स खिताब जीता

इंडियन वेल्स : रोजर फेडरर ने स्टेन वावरिंका को 6-4, 7-5 से हराकर रिकार्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता. पिछले साल घुटने के आपरेशन के कारण बाहर हुए फेडरर ने वापसी करते हुए जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के रुप में अपना 18वां ग्रैंडसलैम खिताब जीता […]

इंडियन वेल्स : रोजर फेडरर ने स्टेन वावरिंका को 6-4, 7-5 से हराकर रिकार्ड की बराबरी करते हुए पांचवीं बार एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता.

पिछले साल घुटने के आपरेशन के कारण बाहर हुए फेडरर ने वापसी करते हुए जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के रुप में अपना 18वां ग्रैंडसलैम खिताब जीता था.

ऑल स्विस फाइनल में जीत के साथ फेडरर ने यहां नोवाक जोकोविच के पांच खिताब की बराबरी की. इससे पहले फेडरर ने यहां 2004, 2005, 2006 और 2012 में खिताब जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >