दुबई टेनिस चैंपियनशिप से दूसरे ही दौर में बाहर हुए रोजर फेडरर

दुबई टेनिस चैंपियनशिप में स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर बड़े उलटफेर का शिकार हो गये हैं. उन्हें दूसरे दौर के खेल में रुस के 116वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एवगेनी डोनेस्की ने 3-6,7-6,7-6 से मात दी. मैच में मुकाबला कड़ा हुआ लेकिन फेडरर चूक गये. दूसरे सेट में फेडरर के पास तीन मैच प्वाइंट, तीसरे सेट में […]

दुबई टेनिस चैंपियनशिप में स्टार खिलाड़ी रोजर फेडरर बड़े उलटफेर का शिकार हो गये हैं. उन्हें दूसरे दौर के खेल में रुस के 116वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एवगेनी डोनेस्की ने 3-6,7-6,7-6 से मात दी. मैच में मुकाबला कड़ा हुआ लेकिन फेडरर चूक गये.

दूसरे सेट में फेडरर के पास तीन मैच प्वाइंट, तीसरे सेट में 5-3 से बढ़त और टाई ब्रेक में 5-1 की बढ़त थी लेकिन वे एवगेनी को तोड़ नहीं पाये और मैच हार गये. इस हार के साथ ही फेडरर चैंपियनशिप से बाहर हो गये. वहीं एक अन्य मुकाबले में नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने अपने मुकाबले में स्पेन के गार्सिया लोपेज सीधे सेटों में 6-2,6-0 से मात दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >