भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

हरदा (मप्र) : फुटबॉल की अंडर-17 की राष्ट्रीय स्तर की एक महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक मनचले युवक के खिलाफ यहां मामला दर्ज किया गया है. हरदा थाना कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने आज बताया, ‘‘मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान फुटबॉल की अंडर-17 की राष्ट्रीय स्तर की एक खिलाड़ी थाने […]

हरदा (मप्र) : फुटबॉल की अंडर-17 की राष्ट्रीय स्तर की एक महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक मनचले युवक के खिलाफ यहां मामला दर्ज किया गया है. हरदा थाना कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने आज बताया, ‘‘मनचलों की छेड़छाड़ से परेशान फुटबॉल की अंडर-17 की राष्ट्रीय स्तर की एक खिलाड़ी थाने आई और उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रजत के खिलाफ कल छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है.” उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

त्यागी ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है. उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाली लड़की हरदा की रहने वाली है और छह बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ में भाग ले चुकी हैं. त्यागी ने बताया कि पीड़िता कक्षा 9वीं की छात्रा है.

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि रोज स्टेडियम में प्रेक्टिस के लिए जाने के दौरान रजत नाम का युवक उसे परेशान करता है. त्यागी ने बताया कि लगातार छेड़खानी से प्रताडित लड़की ने अपनी पीड़िता अपने परिजन के साथ-साथ साथी खिलाडियों को भी बतायी, जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत करने का फैसला लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >