ऑस्‍ट्रेलिया ओपन : महिला डबल्‍स में सैफरोवा और माटेक सैंड्स को ग्रैंडस्‍लैम खिताब

मेलबर्न : बैथेनी माटेक सैंड्स और लूसी सैफरोवा ने आज यहां तीन सेट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करके आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला युगल का खिताब जीत लिया है. अमेरिका की माटेक सैंड्स और चेक गणराज्य की सैफरोवा की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में चेक गणराज्य की आंद्रिया हलवाकोवा और चीन की […]

मेलबर्न : बैथेनी माटेक सैंड्स और लूसी सैफरोवा ने आज यहां तीन सेट तक चले मुकाबले में जीत दर्ज करके आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला युगल का खिताब जीत लिया है.

अमेरिका की माटेक सैंड्स और चेक गणराज्य की सैफरोवा की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फाइनल में चेक गणराज्य की आंद्रिया हलवाकोवा और चीन की पेंग शुहाई की 12वीं वरीयता प्राप्त जोडी को 6-7, 6-3, 6-3 से हराया.

यह उनका चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब है. इससे पहले उन्होंने 2015 में आस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन तथा पिछले साल यूएस ओपन में खिताब जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >