आस्ट्रेलियाई ओपन : पेस की विजयी शुरुआत, सानिया महिला युगल में हारी

मेलबर्न : भारतीय खिलाडियों को आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आज मिश्रित सफलताएं मिली तथा लिएंडर पेस ने जहां मिश्रित युगल में जीत के साथ शुरुआत की वहीं सानिया मिर्जा और उनकी जोडीदार महिला युगल में गैरवरीय जोडी से हारकर बाहर हो गयी. पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की अनुभवी जोडी ने अपने पहले […]

मेलबर्न : भारतीय खिलाडियों को आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आज मिश्रित सफलताएं मिली तथा लिएंडर पेस ने जहां मिश्रित युगल में जीत के साथ शुरुआत की वहीं सानिया मिर्जा और उनकी जोडीदार महिला युगल में गैरवरीय जोडी से हारकर बाहर हो गयी.

पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की अनुभवी जोडी ने अपने पहले मैच में डेस्टनी आइवा और मार्क पोल्मैन्स की आस्ट्रेलियाई जोडी को 6-4, 6-3 से हराया. पेस और हिंगिस ने केवल 51 मिनट में लगातार सेटों में जीत दर्ज की. उन्होंने 20 विनर्स जमाये जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी जोडी ने 15 विनर्स लगाये. सानिया को हालांकि निराशा का सामना करना पडा.

यह भारतीय और चेक गणराज्य की उनकी जोडीदार बारबरा स्टरीकोवा की जोडी तीसरे दौर के मैच में ई होजुमी और एम कातो की जापानी जोडी से 3-6, 6-2, 2-6 से हार गयी. यह मैच एक घंटे 53 मिनट तक चला. मिश्रित युगल में सानिया और क्रोएशिया के उनके जोडीदार इवान डोडिग दूसरे दौर में हैं. रोहन बोपन्ना भी दूसरे दौर में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >