कलमाडी ने IOA का आजीवन अध्‍यक्ष पद ठुकराया !

नयी दिल्‍ली :आलोचनाओं से घिरे दागी खेल प्रशासक सुरेश कलमाडी ने आज भारतीय ओलंपिक संघ के आजीवन अध्यक्ष का पद ठुकरा दिया जबकि खेल मंत्रालय ने आईओए को उसके विवादित फैसले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया. कलमाडी ने आईओए अध्यक्ष एन रामचंद्रन को लिखे पत्र में कहा ,‘‘ मैं भारतीय ओलंपिक संघ को धन्यवाद […]

नयी दिल्‍ली :आलोचनाओं से घिरे दागी खेल प्रशासक सुरेश कलमाडी ने आज भारतीय ओलंपिक संघ के आजीवन अध्यक्ष का पद ठुकरा दिया जबकि खेल मंत्रालय ने आईओए को उसके विवादित फैसले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया. कलमाडी ने आईओए अध्यक्ष एन रामचंद्रन को लिखे पत्र में कहा ,‘‘ मैं भारतीय ओलंपिक संघ को धन्यवाद देता हूं जिसने मुझे आजीवन अध्यक्ष पद दिया. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस समय यह सम्मान स्वीकार करना सही होगा.’

उन्होंने कहा ,‘‘मुझे यकीन है कि मुझे क्लीन चिट मिल जायेगी लेकिन तब तक मैं यह सम्मान स्वीकार नहीं कर सकता.’ कलमाडी और एक अन्य दागी पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को कल आईओए ने चेन्नई में सालाना आम बैठक में आजीवन अध्यक्ष बनाया था. इसके बाद से विवाद पैदा हो गया और मंत्रालय ने आज आईओए को कारण बताओ नोटिस जारी करके चेतावनी दे डाली कि इन दोनों को हटाने या इनके इस्तीफा देने तक वह आईओए से कोई ताल्लुक नहीं रखेगा.

खेलमंत्री विजय गोयल ने यहां पत्रकारों से कहा ,‘‘ जिस तरीके से आईओए की जीबीएम में इन दोनों को आजीवन अध्यक्ष बनाया गया, वह ना तो उनके संविधान के अनुरुप है और ना ही मंत्रालय को स्वीकार्य है. मैं इससे निराश हूं क्योंकि दोनों पर भ्रष्टाचार के आपराधिक मामले चल रहे हैं. जब तक इन्हें निकाला नहीं जाता या ये इस्तीफा नहीं देते , मंत्रालय आईओए से कोई ताल्लुक नहीं रखेगा.’

* कलमाडी और चौटाला को दिया गया मानद पद : आईओए के संयुक्‍त सचिव

सुरेश कलमाडी और अभय सिंह चौटाला की नियुक्ति पर विवाद के बाद आईओए के संयुक्‍त सचिव ने बताया कि दोनों की नियुक्ति संवैधानिक तरीके के साथ किया गया है. दोनों को मानद पद दिया गया है. कलमाडी और चौटाला को कोई कार्यकारी अधिकार नहीं दिया गया है.
* खेल मंत्रालय नाराज
सुरेश कलमाडी और अभय सिंह चौटाला को भारतीय ओलंपिक संघ का आजीवन अध्‍यक्ष बनाये जाने के बाद खेल मंत्रालय ने घोर नाराजगी जतायी है और आईओए को नोटिस भी भेजा है. खेल मंत्री विजय गोयल ने कल देर रात ही इसका संकेत दे दिया था कि संघ को दोनों की नियुक्ति के सिलसिले में नोटिस भेजा जाएगा.
* विवाद क्‍यों
सुरेश कलमाडी और अभय सिंह चौटाला को भारतीय आलंपिक संघ का आजीवन अध्‍यक्ष बनाये जाने के बाद विवाद बढ़ गया है. इसका कारण यह है कि कलमाडी पर कॉमन वेल्‍थ गेम में भ्रष्‍टाचार का गंभीर आरोप है. इस सिलसिले में कलमाडी जेल की सजा भी काट चुके हैं. वहीं अभय सिंह चौटाला पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है. दोनों पर अब भी कोर्ट में मामला चल रहा है वैसे में ओलंपिक संघ का आजीवन अध्‍यक्ष चुना जाता विवाद बढ़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >