उसेन बोल्ट साल को सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट और अयाना को सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार

मोनाको : उसेन बोल्ट को ट्रैक एवं फील्ड का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट चुना गया है. उन्हें खेल की संचालन संस्था आईएएएफ के वार्षिक पुरस्कार के लिए छठी बार चुना गया है.ओलंपिक में महिला 10000 मीटर में विश्व रिकार्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली इथोपिया की अल्माज अयाना को महिला वर्ग का […]

मोनाको : उसेन बोल्ट को ट्रैक एवं फील्ड का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष एथलीट चुना गया है. उन्हें खेल की संचालन संस्था आईएएएफ के वार्षिक पुरस्कार के लिए छठी बार चुना गया है.ओलंपिक में महिला 10000 मीटर में विश्व रिकार्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली इथोपिया की अल्माज अयाना को महिला वर्ग का पुरस्कार मिला.

आईएएएफ ने यहां भव्य समारोह में कल पुरस्कार दिए. एथलेटिक्स के अधिकारियों, खिलाडियों, पत्रकारों और आनलाइन पोल के जरिये विजेताओं का चयन किया गया.
बोल्ट ने रियो ओलंपिक में 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 400 मीटर का स्वर्ण पदक जीता था और 2008 बीजिंग खेलों तथा 2012 लंदन खेलों के अपने प्रदर्शन को दोहराया था.
अयाना ने ओलंपिक 10000 मीटर में विश्व रिकार्ड बनाया था। उन्होंने 29 मिनट 17 . 45 सेकेंड के समय के साथ अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में 14 सेकेंड का सुधार किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >