मकाऊ : मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल में साइना नेहवाल चीन की झांग यिमान से हार गयी. झांग यिमान ने साइना को 21-12,21-17 से आसानी से हरा दिया. पिछले कुछ समय से चोट झेल रही साइना को चीन की युवा खिलाड़ी ने आसानी से हरा दिया.
कल प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साइना ने एक संघर्षपूर्ण मैच में अपनी प्रतिद्वंद्वी दीनार आयूस्तिने को हराकर मकाऊ ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था. विश्व की नंबर 11 खिलाड़ी साइना ने 17-21, 21-18, 21-12 से आयूस्तिने को शिकस्त दी. आयूस्तिने को विश्व रैंकिंग में 50वां स्थान प्राप्त है.
पीवी सिंधू ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था, उनके टूर्नामेंट से हटने के बाद साइना ही इस सीरीज में भारत की ओर से टॉप की खिलाड़ी थीं.
