प्रधानमंत्री से मिले ग्रेट खली, नोटबंदी का समर्थन किया

नयी दिल्ली : पेशेवर पहलवान खली ने आज नोटबंदी के कदम के लिए नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन किया और कहा कि यह भविष्य में देश के लिए लाभदायक है. ‘ग्रेट खली’ के नाम से चर्चित दलीप सिंह राना ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद कहा कि नोटबंदी देश के लिए अच्छी […]

नयी दिल्ली : पेशेवर पहलवान खली ने आज नोटबंदी के कदम के लिए नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन किया और कहा कि यह भविष्य में देश के लिए लाभदायक है. ‘ग्रेट खली’ के नाम से चर्चित दलीप सिंह राना ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद कहा कि नोटबंदी देश के लिए अच्छी है.

खली ने कहा कि नोटबंदी से लोगों को कुछ असुविधा हुई है लेकिन इस कदम से अंत में देश को मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी) देश के हित में यह फैसला किया है. मैं उन्हें बधाई देना चाहता था. मैंने उनसे कहा कि यह देश के लिए अच्छा है, हालांकि लोगों को इससे कुछ मुश्किलें हुई हैं. लेकिन यह अस्थायी है और इससे आगामी समय में देश को मदद मिलेगी.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >