पी वी सिंधू ने साइना को बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में पछाड़ा

नयी दिल्ली : चाइना ओपन में अपने पहले सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब की बदौलत ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधू ने आज जारी बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में प्रवेश किया जबकि साइना नेहवाल शीर्ष 10 से बाहर हो गयी. सिंधू ने पिछले हफ्ते चाइना ओपन का खिताब जीता था, उन्होंने दो पायदान की छलांग […]

नयी दिल्ली : चाइना ओपन में अपने पहले सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब की बदौलत ओलंपिक रजत पदकधारी पीवी सिंधू ने आज जारी बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में प्रवेश किया जबकि साइना नेहवाल शीर्ष 10 से बाहर हो गयी. सिंधू ने पिछले हफ्ते चाइना ओपन का खिताब जीता था, उन्होंने दो पायदान की छलांग लगायी जिससे वह नौंवे स्थान पर पहुंच गयीं.

वहीं दुनिया की पूर्व नंबर एक साइना गंभीर चोट से उबरकर वापसी कर रही हैं लेकिन हांगकांग ओपन के पहले दौर में बाहर होने के कारण वह पांच पायदान के नुकसान से अब 11वें नंबर पर खिसक गयी हैं. बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल के टूर्नामेंट के लिये रैंकिंग में सिंधू (38,490 अंक) साइना (38,080 अंक) से कुछ अंक आगे चल रही हैं. इसलिये अब अगले बार जब रैंकिंग आयेगी तो सिंधू के अगले महीने होने वाले इस टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने की संभावना है.

पुरुष एकल में अजय जयराम चार पायदान की छलांग से 19वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि एच एस प्रणय भी दो पायदान के सुधार से 25वें स्थान पर पहुंच गये. किदाम्बी श्रीकांत 12वें स्थान पर काबिज भारत के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाडी हैं, वह चाइना ओपन में नहीं खेले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >