#ChinaOpen : चाइना ओपन जीतने पर पीएम मोदी ने सिंधू को बधाई दी

फुझाउ : रियो ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. सिंधू ने इतिहास रचते हुए 700000 डालर इनामी चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन की सुन यू को हराकर अपना पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता. अगस्त में रियो ओलंपिक में […]

फुझाउ : रियो ओलंपिक में देश के लिए रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. सिंधू ने इतिहास रचते हुए 700000 डालर इनामी चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन की सुन यू को हराकर अपना पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता.

अगस्त में रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी बनी सिंधू ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सुन यू को एक घंटे और नौ मिनट में 21-11 17-21 21-11 से हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया.

सिंधू की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. मोदी ने ट्वीट कर सिंधू को बधाई दी और लिखा, पहला सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीतने के लिए सिंधू को बधाई, आपने बहुत ही अच्‍छा खेला. ज्ञात हो दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू की सुन यू के खिलाफ छह मैचों में यह तीसरी जीत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >