पाकिस्तान के हिस्सा नहीं लेने से रोमांच कम नहीं होगा : हरेंद्र

बेंगलुरु : भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने आज कहा कि अगर पाकिस्तान एफआईएच जूनियर विश्व कप में अपनी हॉकी टीम को खेलने की स्वीकृति नहीं देता है तो भी इस शीर्ष टूर्नामेंट का रोमांच कम नहीं होगा. हरेंद्र ने कहा, ‘‘यहां तक कि अगर पाकिस्तान अपनी टीम को विश्व कप में […]

बेंगलुरु : भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने आज कहा कि अगर पाकिस्तान एफआईएच जूनियर विश्व कप में अपनी हॉकी टीम को खेलने की स्वीकृति नहीं देता है तो भी इस शीर्ष टूर्नामेंट का रोमांच कम नहीं होगा.

हरेंद्र ने कहा, ‘‘यहां तक कि अगर पाकिस्तान अपनी टीम को विश्व कप में खेलने की स्वीकृति नहीं देता है तो भी रोमांच कम नहीं होगा. विश्व कप जैसी बड़ी प्रतियोगिता अपने आप ही काफी रोमांचक पैदा करती है.’ हरेंद्र ने कहा कि जब वह खेलते थे तब भी उन्होंने भारत-पाक मैच को मैदान पर जुनूनी प्रतिद्वंद्विता के रुप में नहीं देखा और वह इसे किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मैच की तरह खेलते थे. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं खेलता था तब भी भारत-पाकिस्तान मैचों को जुनूनी प्रतिद्वंद्विता के रुप में नहीं देखता था और दिमाग में बिना किसी तनाव के सामान्य रुप से खेलता था.’
हरेंद्र ने कहा, ‘‘मैं अपने खिलाडियों को भी सलाह देता हूं कि भारत-पाकिस्तान मैच को किसी अन्य मैच की तरह लें जैसे मैं करता था.’ सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तान हाकी महासंघ (पीएचएफ) को अब भी विश्व कप में राष्ट्रीय टीम भेजने के लिए सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिला है. हरेंद्र ने कहा कि उनके खिलाडी रोमांचित हैं और विश्व कप के मैचों का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. जूनियर विश्व कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ दिसंबर को कनाडा के खिलाफ करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >