US OPEN: स्टेनिसलास वावरिंका बने चैंपियन, फाइनल में नोवाक जोकोविच को किया पराजित

न्यूयॉर्क: तीसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका ने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के विजयी अभियान को रोकते हुए यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वावरिंका ने जोकोविच को 6-4, 7-5, 6-3 से मात दी. वावरिंका ने पहली […]

न्यूयॉर्क: तीसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका ने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के विजयी अभियान को रोकते हुए यूएस ओपन पुरुष सिंगल्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वावरिंका ने जोकोविच को 6-4, 7-5, 6-3 से मात दी.

वावरिंका ने पहली बार यूएस ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमाया है. उनके करियर का यह तीसरा ग्रैंडस्लैम है.

आपको बता दें कि वावरिंका ने छठी वरीयता प्राप्त जापान के केई निशिकोरी को 4-6, 7-5, 6-4, 6-2 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था. वहीं, वर्ल्ड नंबर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के गाएल मोंफिल्स को पराजित कर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >