नंबर वन कर्बर बनी यूएस ओपन की चैंपियन

न्यूयार्क : जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने 2016 में अपना स्वर्णिम सफर जारी रखते हुए यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब जीतकर विश्व में नंबर एक खिलाडी बनने की उपलब्धि का आज यहां शानदार जश्न मनाया. इस साल के साल के शुरू में आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली दूसरी वरीयता प्राप्त कर्बर ने […]

न्यूयार्क : जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने 2016 में अपना स्वर्णिम सफर जारी रखते हुए यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब जीतकर विश्व में नंबर एक खिलाडी बनने की उपलब्धि का आज यहां शानदार जश्न मनाया. इस साल के साल के शुरू में आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाली दूसरी वरीयता प्राप्त कर्बर ने चेक गणराज्य की दसवीं वरीय कारोलिना पिलिसकोवा को तीन सेट तक चले कडे मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-4 से हराया. कर्बर ने जीत के बाद कहा, ‘‘यहां इस साल खिताब जीतना, इसको मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती. एक साल में दूसरा ग्रैंडस्लैम जीतना शानदार है. यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ साल रहा. मैंने पांच साल पहले यहां सेमीफाइनल में पहुंचकर शुरुआत की थी और अब मेरे हाथ में ट्राफी है. ”

बायें हाथ से खेलने वाली 28 वर्षीय कर्बर ने आस्ट्रेलियाई ओपन में सेरेना विलियम्स को हराकर खिताब जीता था लेकिन विंबलडन फाइनल में वह इस अमेरिकी खिलाडी से हार गयी थी. सेरेना के सेमीफाइनल में पिलिसकोवा के हाथों हारने के साथ ही कर्बर ने अपने लिये विश्व में नंबर एक स्थान सुरक्षित कर लिया था. सोमवार को रैंकिंग जारी होने पर वह आधिकारिक रुप से नंबर एक खिलाडी बन जाएंगी. कर्बर ने कहा, ‘‘नंबर एक बनना और ग्रैंडस्लैम खिताब जीतना बचपन से मेरा सपना था। यह मेरे लिये बहुत मायने रखता है. ”

पिलिसकोवा इससे पहले कभी किसी ग्रैंडस्लैम के तीसरे दौर से आगे नहीं बढी थी. उन्होंने फाइनल तक की राह में वीनस और फिर सेरेना विलियम्स को हराया. वह एक ग्रैंडस्लैम में दोनों विलियम्स बहनों को हराने वाली चौथी खिलाडी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >