अमेरिकी ओपन फाइनल में भिड़ेंगे जोकोविच और वावरिंका

न्यूयार्क : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भीषण गर्मी और उमस के अलावा गाएल मोंफिल्स की नकारात्मक रणनीति से पार पाते हुए अमेरिकी ओपन फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना स्टान वावरिंका से होगा. दुनिया के नंबर एक खिलाडी और गत चैम्पियन जोकोविच ने सेमीफाइनल में 6 . 3, 6 […]

न्यूयार्क : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भीषण गर्मी और उमस के अलावा गाएल मोंफिल्स की नकारात्मक रणनीति से पार पाते हुए अमेरिकी ओपन फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना स्टान वावरिंका से होगा. दुनिया के नंबर एक खिलाडी और गत चैम्पियन जोकोविच ने सेमीफाइनल में 6 . 3, 6 . 2, 3 . 6, 6 . 2 से जीत दर्ज की.

वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त वावरिंका ने जापान के केइ निशिकोरि को 4 . 6, 7 . 5, 6 . 4 , 6 . 2 से हराया. जोकोविच का वावरिंका के खिलाफ रिकार्ड 19 . 4 का है जिसमें पिछले साल फ्रेंच ओपन फाइनल में स्विस खिलाडी ने जोकोविच को मात दी थी. फ्रेंच ओपन 2008 में अंतिम चार तक पहुंचे मोंफिल्स दूसरा ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल खेल रहे थे.

मोंफिल्स को कोर्ट पर जान बूझकर सुस्ती दिखाने के लिये दर्शकों की हूटिंग का भी सामना करना पडा. जोकोविच ने अब तक टूर्नामेंट में दो ही मैच खेले क्योंकि उन्हें एक प्रतिद्वंद्वी ने वाकओवर दिया और दो प्रतिद्वंद्वियों ने मैच के बीच में कोर्ट छोड दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >