महिंद्रा ने सिंधु और साक्षी को ‘महिंद्रा थार'' देकर सम्मानित किया

मुंबई : रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय खिलाडियों शटलर पीवी सिंधु और पहलवान साक्षी मलिक को एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) ने आज नीले रंग की आफ रोडर ‘थार’ भेंट करके सम्मानित किया. यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार एम एंड एम के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने कांदिवली स्थित […]

मुंबई : रियो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय खिलाडियों शटलर पीवी सिंधु और पहलवान साक्षी मलिक को एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) ने आज नीले रंग की आफ रोडर ‘थार’ भेंट करके सम्मानित किया.

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार एम एंड एम के कार्यकारी निदेशक पवन गोयनका ने कांदिवली स्थित कंपनी के कारखाने में आयोजित सम्मान समारोह में इन दोनों खिलाडियों को ‘महिंद्रा थार’ की चाबियां सौंपी. सिंधु ने रियो ओलंपिक में बैडमिंटन के महिला एकल में रजत जबकि साक्षी ने महिला कुश्ती के 58 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >