नेमार ने दागा गोल ब्राजील ने कोलंबिया को हराया

मानाउस : नेमार के विजयी गोल की मदद से ब्राजील ने कोलंबिया को विश्व कप 2018 फुटबाल क्वालीफाइंग दौर के मैच में 2 – 1 से हरा दिया. बार्सीलोना के सुपरस्टार नेमार ने 74वें मिनट में गोल किया. नेमार के लिए यह गोल इसलिए भी खास रहा क्योंकि कोलंबिया के खिलाफ 2014 विश्व कप में […]

मानाउस : नेमार के विजयी गोल की मदद से ब्राजील ने कोलंबिया को विश्व कप 2018 फुटबाल क्वालीफाइंग दौर के मैच में 2 – 1 से हरा दिया.

बार्सीलोना के सुपरस्टार नेमार ने 74वें मिनट में गोल किया. नेमार के लिए यह गोल इसलिए भी खास रहा क्योंकि कोलंबिया के खिलाफ 2014 विश्व कप में उन्हें चोट लगी थी. उसी मैच में हारकर ब्राजील टूर्नामेंट से बाहर हो गया था.

इससे पहले ब्राजील ने दूसरे मिनट में इंटर मिलान के डिफेंडर मिरांडा के गोल के दम पर बढ़त बनायी. कोलंबिया के लिए बराबरी का गोल नौवें मिनट में मारकिन्होस ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >