संन्यास का फैसला बदलकर लौटे मेस्सी, अर्जेंटीना ने उरुग्वे को हराया

मेंडोजा : अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास का फैसला बदलकर लौटे लियोनेल मेस्सी के गोल की मदद से 10 खिलाड़ियों पर सिमटी अर्जेंटीना टीम ने विश्व कप 2018 क्वालीफाइंग दौर में उरुग्वे को 1 – 0 से हराया. मेस्सी ने जून में कोपा अमेरिका फाइनल में चिली से मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा […]

मेंडोजा : अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास का फैसला बदलकर लौटे लियोनेल मेस्सी के गोल की मदद से 10 खिलाड़ियों पर सिमटी अर्जेंटीना टीम ने विश्व कप 2018 क्वालीफाइंग दौर में उरुग्वे को 1 – 0 से हराया. मेस्सी ने जून में कोपा अमेरिका फाइनल में चिली से मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कह दिया था. उन्होंने बाद में वापसी का फैसला किया और इस पहले मैच में 42वें मिनट में डिफ्लेक्शन पर गोल दागा.

नये कोच एडगार्डो बाउजा के मार्गदर्शन में अर्जेंटीना की यह पहली जीत है. अब उसके सात मैचों में 14 अंक हो गये हैं. अर्जेंटीना को दूसरे हाफ में दस खिलाडियों के साथ खेलना पड़ा जब युवेंटस के युवा स्ट्राइकर पाउलो डायबाला को दूसरा पीलाकार्ड मिलने के कारण बाहर होना पडा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >