बेस्‍ट फुटबॉलर ऑफ द ईयर बने रोनाल्डो

मोनाको : रीयाल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को युएफा ने यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना है जिन्होंने पिछले सत्र में चैम्पियंस लीग और पुर्तगाल के साथ यूरो 2016 खिताब जीता. रोनाल्डो को दूसरी बार यह पुरस्कार मिला है. उन्होंने रीयाल मैड्रिड के अपने साथी जेरेथ बाल और एटलेटिको मैड्रिड के अंतोइने ग्रीजमैन को […]

मोनाको : रीयाल मैड्रिड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को युएफा ने यूरोप का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना है जिन्होंने पिछले सत्र में चैम्पियंस लीग और पुर्तगाल के साथ यूरो 2016 खिताब जीता.

रोनाल्डो को दूसरी बार यह पुरस्कार मिला है. उन्होंने रीयाल मैड्रिड के अपने साथी जेरेथ बाल और एटलेटिको मैड्रिड के अंतोइने ग्रीजमैन को पछाड़ा. उन्होंने कहा ,‘‘ यह पुरस्कार पाकर मैं बहुत खुश हूं. यह शानदार सत्र रहा लेकिन बाकी दो खिलाड़ी भी इसके दावेदार थे.” युएफा के सभी 55 सदस्य संघों से पत्रकारों ने मतदान के जरिये विजेता का चयन किया है. सर्वश्रेष्ठ महिला फुटबॉलर का पुरस्कार नार्वे की स्ट्राइकर एडा हेगेरबर्ग को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >