साइना ने ट्वीट की घुटने की टूटी हड्डी की तसवीर, लोगों ने स्वस्थ होने की कामना की

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ओलंपिक में कुछ नहीं कर पायीं, बताया गया कि वह चोटिल हैं. कुछ ही दिनों पूर्व उनके घुटने का आपरेशन हुआ जिसके कारण वह अभी तीन महीने तक कोर्ट में उतर नहीं पायेंगी. उन्होंने एक तसवीर ट्‌वीट की है, जिसमें उनके आपरेशन के बारे में जानकारी दी गयी है. साइना […]

भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ओलंपिक में कुछ नहीं कर पायीं, बताया गया कि वह चोटिल हैं. कुछ ही दिनों पूर्व उनके घुटने का आपरेशन हुआ जिसके कारण वह अभी तीन महीने तक कोर्ट में उतर नहीं पायेंगी. उन्होंने एक तसवीर ट्‌वीट की है, जिसमें उनके आपरेशन के बारे में जानकारी दी गयी है. साइना ने 21 अगस्त को अपने घुटने की टूटी हड्डी की तसवीर ट्‌वीट की है. साथ ही उन्होंने लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है.

साइना के इस ट्‌वीट के बाद कई लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. मधुर भंडारकर, अनुपम खेर और यामी गौतम ने ट्‌वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >