रियो ओलंपिक : रुसी खिलाडियो ने प्रतिबंध के खिलाफ अपील की

रियो डि जिनेरियो : तैराक यूलिया इफिमोवा और पहलवान विक्टर लेबीडेव उन रुसी खिलाडियों में शामिल हो गये हैं जिन्होंने रियो ओलंपिक में भाग लेने पर लगाये गये प्रतिबंध के खिलाफ अपील की है. लंदन ओलंपिक 2012 में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीतने वाली इफिमोवा और लेबीडेव से पहले व्लादीमीर मोरोजोव और निकिता […]

रियो डि जिनेरियो : तैराक यूलिया इफिमोवा और पहलवान विक्टर लेबीडेव उन रुसी खिलाडियों में शामिल हो गये हैं जिन्होंने रियो ओलंपिक में भाग लेने पर लगाये गये प्रतिबंध के खिलाफ अपील की है. लंदन ओलंपिक 2012 में 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक जीतने वाली इफिमोवा और लेबीडेव से पहले व्लादीमीर मोरोजोव और निकिता लोबिन्स्तेव ने भी खेल पंचाट (सीएएस) के सामने अपना मामला रखा था.

सीएएस ने इफिमोवा और लेबीडेव की नयी अपीलों की पुष्टि की है. सीएएस के महासचिव मैथ्यू रीब ने कहा कि लंदन और बीजिंग ओलंपिक के पदक विजेताओं मोरोजोव और लोबिन्स्तेव के मामले की खेल पंचाट ने रविवार को सुनवाई की थी. इस पर नई सुनवाई सोमवार को होगी.

इफिमोवा के मामले भी सुनवाई से आज से शुरू हो जाएगी. लेबीडेव ने आईओसी, कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय संस्था और रुसी ओलंपिक समिति के खिलाफ मामला दायर किया है. डोपिंग मामले के कारण रुस के कई संघों और खिलाडियों पर आईओसी और संबंधित संघों ने प्रतिबंध लगा रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >