प्रो कबड्डी : तेलुगु टाइटंस ने पाइरेट्स को हराया

नयी दिल्ली : तेलुगु टाइटंस ने प्रो कबड्डी लीग के चौथे सत्र में आज यहां पटना पाइरेट्स को 46-25 से हराकर अपने अजेय अभियान को नौ मैच तक पहुंचाया. पटना पाइरेट्स की दूसरी दर्जे की टीम के खिलाफ टाइटंस के राहुल चौधरी ने 13 अंक जुटाए. दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी […]

नयी दिल्ली : तेलुगु टाइटंस ने प्रो कबड्डी लीग के चौथे सत्र में आज यहां पटना पाइरेट्स को 46-25 से हराकर अपने अजेय अभियान को नौ मैच तक पहुंचाया.

पटना पाइरेट्स की दूसरी दर्जे की टीम के खिलाफ टाइटंस के राहुल चौधरी ने 13 अंक जुटाए. दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं. हार के बावजूद पटना की टीम 14 मैचों में 52 अंक के साथ शीर्ष पर रही. टाइटंस की टीम 50 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >