प्रो कबड्डी : जयपुर पिंकपैंथर्स ने पटना पाइरेट्स को हराया

मुंबई : जयपुर पिंकपैंथर्स ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद अच्छी वापसी करके आज यहां पटना पाइरेट्स को 29-22 से हराकर स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में अपनी आठवीं जीत दर्ज की. जयपुर की टीम पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी और वह 9-11 से पीछे चल रही थी. दूसरे हाफ में […]

मुंबई : जयपुर पिंकपैंथर्स ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद अच्छी वापसी करके आज यहां पटना पाइरेट्स को 29-22 से हराकर स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग में अपनी आठवीं जीत दर्ज की. जयपुर की टीम पहले हाफ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी और वह 9-11 से पीछे चल रही थी.

दूसरे हाफ में हालांकि उसने अच्छा प्रदर्शन किया और जल्द ही पटना की टीम से आगे हो गयी. इस जीत से जयपुर के 47 अंक हो गये हैं और वह शीर्ष पर बना हुआ है. उसे अभी एक मैच और खेलना है. पटना के 11 मैचों में 42 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >