प्रो कबड्डी : यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-23 से हराया

बेंगलुरु : यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में आज यहां जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-23 से हराया जिससे वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहा. अनुभवी राकेश कुमार और अनूप कुमार ने यू मुंबा के लिये मिलकर 12 अंक बनाये. जयपुर पिंक पैंथर्स का डिफेन्स कमजोर साबित हुआ […]

बेंगलुरु : यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में आज यहां जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-23 से हराया जिससे वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहा. अनुभवी राकेश कुमार और अनूप कुमार ने यू मुंबा के लिये मिलकर 12 अंक बनाये.

जयपुर पिंक पैंथर्स का डिफेन्स कमजोर साबित हुआ और उनके पास यू मुंबा के रेडर्स का जवाब नहीं था. यू मुंबा के अब आठ मैचों से 27 अंक हो गये हैं और वह तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. जयपुर पिंक पैंथर्स अब भी तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है. उसके नौ मैचों में 31 अंक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >