प्रो कबड्डी : तेलुगु टाइटन्स ने बेंगलुरु बुल्स को हराया

बेंगलुरु : तेंलुगु टाइटन्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में आज यहां बेंगलुरु बुल्स को 32-24 से आसानी से हराया. राहुल चौधरी ने नौ जबकि संदीप नारवाल ने पांच अंक बनाकर टाइटन्स की जीत की नींव रखी. टाइटन्स हैदराबाद में अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहले चरण के मैच में बुल्स […]

बेंगलुरु : तेंलुगु टाइटन्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के एक मैच में आज यहां बेंगलुरु बुल्स को 32-24 से आसानी से हराया. राहुल चौधरी ने नौ जबकि संदीप नारवाल ने पांच अंक बनाकर टाइटन्स की जीत की नींव रखी.

टाइटन्स हैदराबाद में अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहले चरण के मैच में बुल्स से हार गया था. इस जीत से तेलुगु टाइटन्स के आठ मैचों में 24 अंक हो गये हैं और वह चौथे स्थान पर पहुंच गयी है. बेंगलुरु बुल्स के आठ मैचों में 20 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >