विंबलडन सेमीफाइनल में हार के बाद बोले फेडरर मैं वापसी करूंगा

लंदन : विंबलडन सेमीफाइनल में मिलोस राओनिच के हाथों अप्रत्याशित पराजय का सामना करने वाले रोजर फेडरर ने कहा कि वह अगले साल भी यहां वापसी करेंगे. सात बार के चैंपियन फेडरर को राओनिच ने पांच सेट के मुकाबले में 6 – 3, 6 – 7, 4 – 6, 7 – 5, 6 – 3 […]

लंदन : विंबलडन सेमीफाइनल में मिलोस राओनिच के हाथों अप्रत्याशित पराजय का सामना करने वाले रोजर फेडरर ने कहा कि वह अगले साल भी यहां वापसी करेंगे. सात बार के चैंपियन फेडरर को राओनिच ने पांच सेट के मुकाबले में 6 – 3, 6 – 7, 4 – 6, 7 – 5, 6 – 3 से हराया.

फेडरर ने सातवां विंबलडन खिताब चार साल पहले जीता था. उन्होंने हार के बाद कहा ,‘‘ मैं यहां वापसी करुंगी. मैं आप लोगों को धन्यवाद देने के लिए सेंटर कोर्ट को देख रहा था. मैंने यह कतई नहीं सोचा कि यह मेरा आखिरी विंबलडन है.” उन्होंने कहा ,‘‘ यहां आठवां खिताब जीतना मेरा सपना है लेकिन मैं सिर्फ इसी के लिए टेनिस नहीं खेल रहा. ऐसा होता तो मैं फ्रीज बाक्स में चला जाता और अगले साल विंबलडन के समय ही बाहर निकलता. विंबलडन अहम है लेकिन सब कुछ नहीं है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >