प्रो कबड्डी : पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 31-25 से हराया

पटना : पटना पाइरेट्स ने आज यहां स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के चौथे सत्र में बेंगलुरु बुल्स को 31 . 25 से शिकस्त देकर अपने घरेलू चरण की शुरुआत शानदार तरीके से की. प्रदीप नारवाल ने आठ रेड अंक जुटाये जबकि कुलदीप सिंह पटना पाइरेट्स के लिये मजबूत साबित हुए जिससे टीम को चौथे […]

पटना : पटना पाइरेट्स ने आज यहां स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के चौथे सत्र में बेंगलुरु बुल्स को 31 . 25 से शिकस्त देकर अपने घरेलू चरण की शुरुआत शानदार तरीके से की. प्रदीप नारवाल ने आठ रेड अंक जुटाये जबकि कुलदीप सिंह पटना पाइरेट्स के लिये मजबूत साबित हुए जिससे टीम को चौथे सत्र में हार का मुंह नहीं देखना पड़ा.

इस चौथी जीत से टीम जयपुर पिंक पैंथर्स और पुणेरी पल्टन के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है. बेंगलुरु बुल्स की यह दूसरी हार है जिससे टीम छह मैचों में 19 अंक से चौथे स्थान पर खिसक गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >