भारतीय फुटबॉल में गुरप्रीत ने रचा इतिहास, यूरोपा लीग में खेलेने वाले पहले भारतीय

नयी दिल्ली : गुरप्रीत सिंह संधू यूरोपा लीग के शीर्ष क्लब की तरफ से खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बन गये हैं. इस छह फुट चार इंच लंबे और भारतीय राष्ट्रीय टीम के गोलकीपर ने यूरोपा लीग क्वालीफायर में कल शाम नार्वे के क्लब स्टाबीक एफसी की तरफ से वेल्स के क्लब कोनाह क्वे नोमडास […]

नयी दिल्ली : गुरप्रीत सिंह संधू यूरोपा लीग के शीर्ष क्लब की तरफ से खेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बन गये हैं. इस छह फुट चार इंच लंबे और भारतीय राष्ट्रीय टीम के गोलकीपर ने यूरोपा लीग क्वालीफायर में कल शाम नार्वे के क्लब स्टाबीक एफसी की तरफ से वेल्स के क्लब कोनाह क्वे नोमडास एफसी के खिलाफ वेल्स के रील में मैच खेला.

यूरोपा लीग का स्थान यूएफा चैंपियन्स लीग से थोड़ी कम है. गुरप्रीत हालांकि चोटिल होने के कारण केवल 28 मिनट तक ही मैदान पर रहे और उनकी जगह सायोबा मैंडी ने संभाली जो इस मैच से पहले तक टीम के पहली पसंद के गोलकीपर थे. गुरप्रीत ने कहा, ‘‘मुझे गर्व है लेकिन साथ ही निराशा भी है कि हाथ की चोट के कारण मुझे बाहर होना पड़ा है. लेकिन यह खेल का हिस्सा हैं और हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं. ”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >