प्रो कबड्डी : जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स का मैच टाई

जयपुर : जसवीर सिंह ने अंतिम क्षणों में बनाये गये महत्वपूर्ण अंकों से एक समय 11 अंक से पिछड़ने वाले जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग का मैच आज यहां 28-28 से टाई रहा. मैच में अधिकतर समय लग रहा था कि बेंगलुरु की टीम आसानी से जीत […]

जयपुर : जसवीर सिंह ने अंतिम क्षणों में बनाये गये महत्वपूर्ण अंकों से एक समय 11 अंक से पिछड़ने वाले जयपुर पिंक पैंथर्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग का मैच आज यहां 28-28 से टाई रहा. मैच में अधिकतर समय लग रहा था कि बेंगलुरु की टीम आसानी से जीत दर्ज कर लेगी लेकिन जसवीर के दूसरे हाफ में दिखाये गये शानदार खेल से जयपुर मैच टाई कराने में सफल रहा.

जयपुर पिंक पैंथर्स के अब नौ अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि बेंगलुरु बुल्स आठ अंक के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है. जसवीर सिंह ने नौ अंक बनाये और वह मैच के शीर्ष स्कोरर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >