प्रो कबड्डी : पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को हराया

जयपुर : स्टार रेडर परदीप नारवाल के शानदार प्रदर्शन से गत चैंपियन पटना पाइरेट्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के चुनौतीपूर्ण मुकाबले में यू मुंबा को 3-34 से शिकस्त दी. अपनी इस लगातार दूसरी जीत से पटना पाइरेट्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है, जबकि यू मुंबा छठे स्थान […]

जयपुर : स्टार रेडर परदीप नारवाल के शानदार प्रदर्शन से गत चैंपियन पटना पाइरेट्स ने स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के चुनौतीपूर्ण मुकाबले में यू मुंबा को 3-34 से शिकस्त दी. अपनी इस लगातार दूसरी जीत से पटना पाइरेट्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है, जबकि यू मुंबा छठे स्थान पर कायम है. पटना की टीम ने ब्रेक तक 16-14 से बढ़त बनायी हुई थी.

नारवाल ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 18 रेड किये, जिससे उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ रेडर घोषित किया गया, जबकि बाजीराव होडागे सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर रहे. पिछली बार दोनों टीमें प्रो कबड्डी के तीसरे सत्र के फाइनल्स में एक दूसरे के आमने-सामने हुई थीं, जिसमें पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को 31-28 से शिकस्त दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >