भारत के राजपूत ने आईएसएसएफ विश्व कप में रजत पदक जीता

बाकू (अजरबेजान) : शीर्ष निशानेबाज संजीव राजपूत ने आज यहां आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 50 मी राइफल थ्री पाजीशन स्पर्धा में भारत के लिये रजत पदक जीता. राजपूत ने रियो ओलंपिक से पहले अंतिम विश्व कप में 456.9 अंक से दूसरा स्थान हासिल किया. क्रोएशिया के पीटर गोरसा ने 457.5 अंक से स्वर्ण […]

बाकू (अजरबेजान) : शीर्ष निशानेबाज संजीव राजपूत ने आज यहां आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 50 मी राइफल थ्री पाजीशन स्पर्धा में भारत के लिये रजत पदक जीता. राजपूत ने रियो ओलंपिक से पहले अंतिम विश्व कप में 456.9 अंक से दूसरा स्थान हासिल किया.

क्रोएशिया के पीटर गोरसा ने 457.5 अंक से स्वर्ण जबकि कोरिया के हियोनजुन किम ने 445.5 अंक से कांस्य पदक हासिल किया. राजपूत नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग पाजीशन में 1167 अंक के स्कोर से क्वालीफिकेशन में सातवें स्थान पर रहे जबकि ओलंपिक कांस्य पदकधारी गगन नारंग 1161 अंक से 23वें स्थान पर रहे. चैन सिंह 1159 अंक से 32वें स्थान पर रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >