फ्रांस यूरो चैम्पियनशिप के अंतिम 16 में

मार्शेले : अंतोइने ग्रिएजमैन और दिमित्री पायेत के आखिरी मिनटों में किये गए गोलों की मदद से मेजबान फ्रांस ने अल्बानिया को हराकर यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप 2016 के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया. एटलेटिको मैड्रिड के फारवर्ड ग्रिएजमैन ने 90वें मिनट में पहला गोल दागा जबकि पायेज ने स्टापेज टाइम में गोल किया. पिछले […]

मार्शेले : अंतोइने ग्रिएजमैन और दिमित्री पायेत के आखिरी मिनटों में किये गए गोलों की मदद से मेजबान फ्रांस ने अल्बानिया को हराकर यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप 2016 के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया. एटलेटिको मैड्रिड के फारवर्ड ग्रिएजमैन ने 90वें मिनट में पहला गोल दागा जबकि पायेज ने स्टापेज टाइम में गोल किया.

पिछले मैच में रोमानिया के खिलाफ भी आखिरी क्षणों में किये गए गोल की मदद से फ्रांस ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. इन दो देरी के गोलों के मिली जीत से सवाल उठने लगे हैं कि दिदियेर देसचैम्प्स की टीम अपनी सरजमीं पर यूरो कप जीतने का 1984 और 1998 वाला कमाल दोहरा सकेंगी या नहीं. अब फ्रांस का सामना स्विटजरलैंड से होगा. स्विस टीम ने रोमानिया से 1-1 से ड्रॉ खेला. अन्य मुकाबलों में रुस ने स्लोवाकिया को 2-1 से हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >