चालाक ऑस्कर पिस्टोरियस ने कम सजा पाने के लिए अदालत में किया चौंकाने वाला काम

प्रिटोरिया : अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के मुकदमे का सामना कर रहे साउथ अफ्रीका के पैरालिंपिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस पर तीन दिन तक चली अदालती सुनवाई अब छह जुलाई तक के लिए टल गयी है. इस दौरान वह बुधवार को अदालत में बिना कृत्रिम पैरों के पेश हुए और अपने कटे पैरों पर चलते दिखे. […]

प्रिटोरिया : अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के मुकदमे का सामना कर रहे साउथ अफ्रीका के पैरालिंपिक एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस पर तीन दिन तक चली अदालती सुनवाई अब छह जुलाई तक के लिए टल गयी है. इस दौरान वह बुधवार को अदालत में बिना कृत्रिम पैरों के पेश हुए और अपने कटे पैरों पर चलते दिखे. कहा जाता है कि चतुर ऑस्कर पिस्टोरियस ने ऐसा सहानुभूति बटोरने के लिए किया, ताकि उन्हें कम से कम सजा हो.
पिस्टोरियस पर अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्तीनकाम्प की हत्या का आरोप है. साउथ अफ्रीका के कानून के मुताबिक उन्हें 15 साल की सजा हो सकती है. हालांकि उनके वकील ने कम सजा की मांग की है और इसके लिए दिमागी तौर पर बीमार होने व कटे पैर का हवाला दिया है. ब्लेड रनर के नाम से मशहूर पिस्टोरियस अपने कटे पैरों को अपनी कमजोरी नहीं मजबूती बताते हैं. उन्होंने पैरालिंपिक एथलीट में कई मैडल जीते हैं और लंदन ओलिंपिक में तो सामान्य एथलीटों के साथ दौड़ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >